गर्मी से परेशान तो जाने कहा लगा वाटर कूलर....
बढ़ती गर्मी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार संप्रेषण गृह सह बाल सुधार गृह में कूलर व वाटर कूलर लगाया गया

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर के निर्देशानुसार लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए संप्रेषण गृह सह बाल सुधार गृह के वोकेशनल रूम, रिक्रिएशन रूम एवं आवासन हेतु बनाए गए रूम में 10 कूलर के साथ एक वाटर कूलर लगाया गया। इसके अलावे उपायुक्त के निर्देशानुसार संप्रेषण गृह सह बाल सुधार गृह में गर्मी को देखते स्वास्थ्य सुविधा के अलावा आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि इन दिनों लगातर बढ़ती गर्मी से सुधार गृह में रहने वाली बच्चियों को हो रही असुविधा को देखते हुए कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
What's Your Reaction?






