लोहरदगा के महिला किसान दुगिया उराँव की सफलता की कहानी
किसान का नाम : दुगिया उराँव गाँव : बिश्रामगढ़ पंचायत : सुन्दरू प्रखंड : कुडू जिला :- लोहरदगा

लोहरदगा के किसान दुगिया उराँव गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। खेती बाड़ी ही इनका मुख्य व्यवसाय है। खेती बाड़ी से ही इनके परिवार का जीविकोपार्जन होता है। आरम्भ में ये परंपरागत तरीके से ही खेती करती थी। इनका सिंचाई का मुख्य स्रोत कुआं एवं तालाब है , जिसके माध्यम से वो अपने फसलों की सिंचाई करती है। उनका कहना है कि कुआं का पानी पीने के लिए प्रयोग में लाती हैं और जरुरत पड़ने पर कभी-कभी फसलो की सिंचाई करती हैं। दुगिया कहती हैं कि जिस वर्ष बारिश अच्छी होती है उस वर्ष तालाब में पानी रहता है तो 02 फसल ले पाते है, नहीं तो बड़ी मुश्किल से 1 फसल ले पाती है।
दुगिया पिछले 03 वर्षो से सूक्ष्म टपक सिंचाई के माध्यम से खेती कर रही हैं जिससे उनको फसल से अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। अब वह खेती के साथ-साथ गाय पालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन की ओर अपना ध्यान दे रही हैं। उनका कहना है की पशुओं से प्राप्त होने वाले गोबर से यह केंचुआ खाद तैयार करती है जिसका प्रयोग पौधा लगाते समय इस्तेमाल में लाती हैं।
वर्तमान में दुगिया अपने गांव में अच्छी खेतिहर किसान के रूप में उभर रही हैं, जिससे आज उनका परिवार का अच्छे से भरण पोषण हो रहा है और वह खेती के नए नए आयाम को सीख रही हैं और उनका इस्तेमाल अपने खेती में भी प्रयोग कर रही है , दुगिया प्रत्येक सीजन में 20000 रूपये से लेकर 25000 रूपये आमदनी प्राप्त कर लेती है I
कृषि के उन्नत तरीको से सीख लेकर दुगिया वर्तमान में स्वयं से उन्नत किस्म के बीज का चुनाव करना , बीज शोधन करना , नर्सरी घर में बिछड़ा तैयार करना , फसलो में रोग नियंत्रण एवं किट नियंत्रण , खाद प्रबंधन , स्टेकिंग प्रैक्टिसेज विधि अपनाती है , जिससे आज वह 0.25 डेसीमल ड्रिप खेती से सिख लेकर जो गर्मी मौसम में तालाब सूखने से और कुआं में पानी की कमी की किल्लत के कारण खेती नहीं कर पा रही थी जो समस्या अब दूर हो चूका है अब वह 1 एकड़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई विधि से सब्जी खेती कर रही है I जो पहले केवल धान खेती किया करती थी अब वह टपक सिंचाई विधि से लगातार सब्जी खेती कर रही है और अच्छी आमदनी भी प्राप्त कर रही है I
दुगिया अपने गाव में किसानों की प्रेरणा बनती जा रही है और किसानो को प्रेरित भी कर रही है , समय-समय पर प्रखंड के अन्य किसान दीदियों का इनके खेत पर एक्सपोज़र विजिट भी किया जाता है I
किसान दुगिया उराँव को सूक्ष्म टपक सिंचाई से हुई आमदनी का विवरण (वर्षवार):-
2018 : 27312 रू०
2019 : 56606 रू०
2020 : 47540 रू०
2021 : 65240 रू०
2022 : 74597 रू०
What's Your Reaction?






