प्रतिमा तिर्की -खूंटी के सफलता की कहानी आप भी पढ़े
प्रतिमा तिर्की खूंटी के तोरपा प्रखंड स्थित जागु गांव की निवासी है। वह रानी महिला मंडल से जुड़ी हुई है। उन्होंने ने पहली बार पटल की खेती करके अपने गांव में प्रसिद्धि हासिल की

कहते है अगर कुछ ठान लो तो सफलता भी कदम चूमती है वैसा कुछ प्रतिमा के साथ हुआ उन्होंने ने पहली बार पटल की खेती करके अपने गांव में प्रसिद्धि हासिल की साथ ही अपने परिवार को भी गरीबी से मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहीं।
रानी महिला मंडल समूह में जुड़ने के पहले भी वह खेती करती थी पर कम जानकारी होने के कारण मेहनत के अनुसार मुनाफा नहीं हो पाता था। ऐसे में समूह की मदद से मिले उन्नत व ऑर्गेनिक खेती पर प्रशिक्षण से उनके फसलों में सुधार आया।
समूह बैठक में उन्हें कृषि सखी से #JSLPS द्वारा संचालित IFC (समेकित कृषि क्लस्टर) योजना अंतर्गत पटल का खेती के बारे में जानकारी मिली,फिर प्रतिमा भी पटल की खेती करने के लिए प्रेरित हुई।
प्रतिमा को पटल का नर्सरी व्यवस्था IFC योजना के तहत किया गया, जिसमें प्रतिमा ने 100 पौधा पटल की खेती की जिससे अच्छा उत्पादन हुआ और दुगना मुनाफा भी हुआ। 60 रूपये के दर से प्रतिमा ने 150 किलो पटल बेचकर अब तक 10000 रुपए की आमदनी कर ली है।
प्रतिमा बताती है, "पटल की खेती इस क्षेत्र में होगा कि नही लेकिन फिर भी 100 पौधा लगाया अब इससे आमदनी देखकर 1000 से 2000 पौधा लगाने के लिए इच्छुक हैं।
प्रतिमा को देखते हुए अब गांव के अन्य समूह की महिला भी पटल का खेती करने हेतु इछुक हुए और प्रतिमा को देखते हुए गांव के 30 और परिवार पटल की खेती करना चाहते हैं।
What's Your Reaction?






