पश्चिमी सिंहभूम जिले में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

Jun 21, 2023 - 15:53
 0
पश्चिमी सिंहभूम जिले में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
पश्चिमी सिंहभूम जिले में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

चाईबासा पुलिस लाइन केंद्र में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित पुलिस लाइन केंद्र में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी व पुलिस जवान तथा आम जनों के द्वारा चाईबासा के स्थानीय योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन पर विभिन्न योग का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में दीपशा मंडल- डीएवी पब्लिक स्कूल, दीक्षा सोनकर- सेंट जेवियर बालिका उच्च विद्यालय और अग्नि ओझा- सेंट जेवियर उच्च विद्यालय लुपंगुटू के द्वारा योग करतबों को भी प्रस्तुत किया गया।

उक्त योगाभ्यास कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री संदीप बख्शी, सहायक समाहर्ता श्री ओम प्रकाश गुप्ता (भा.प्र.से), जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री एजाज अनवर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री शशीन्द्र बढ़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चाईबासा कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी नजारत शाखा, जिला खेल पदाधिकारी तथा योग प्रशिक्षक श्री सुमित कुमार विश्वकर्मा, श्री कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow