विश्व आदिवासी दिवस: रांची में विशेष तैयारी
विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य बनाने हेतु झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 की तैयारी रांची के बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क एवं संग्रहालय में चल रही है। प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये वहां के मैनेजमेंट को दिया है।

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 की तैयारी रांची के बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क एवं संग्रहालय में अपने चरम पर है। कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और इवेंट मैनेजमेंट टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये साथ साथ प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन भी रवाना किया गया है।
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होनेवाले झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 की तैयारियों का जायजा
◆कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने लिया जायजा
◆अधिकारियों और इवेंट मैनेजमेंट टीम को प्रधान सचिव ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
◆कार्यक्रम को लेकर प्रचार वाहनों को भी किया गया रवाना
◆जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में चल रही है दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी
रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 की तैयारी भव्य तरीके से चल रही है। विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) पर आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का आज दिनांक 03 अगस्त 2023 को श्री राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव कल्याण विभाग झारखंड सरकार जायजा लेने पहुंचे।
प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का ने झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारी को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी, फूड कोर्ट, सेमिनार, पार्किंग, वीआईपी लाउंज, लाइट एंड साउंड शो तथा फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित स्थल, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था आदि के लिए की जारी रही तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं इवेंट मैनेजमेंट टीम आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कार्यक्रम को लेकर प्रचार वाहनों को भी किया गया रवाना
इस वर्ष झारखंड आदिवासी महोत्सव और भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है, कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान से प्रचार रथ भी रवाना किया गया। इसके माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ-साथ महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह भी किया जायेगा।
What's Your Reaction?






