सुखदेवनगर और धुर्वा डैम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कौन है आरोपी
रांची के सुखदेवनगर और धुर्वा डैम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना पर रांची में आक्रोश और चिंता की लहर दौड़ गई है।

रांची में अलग अलग दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है पहली घटना धुर्वा डैम थाना क्षेत्र में हुई जहाँ धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार में से चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की बुधवार को धुर्वा डैम घूमने गई थी। इसी दौरान लड़की से एक युवक बातचीत करने लगा इसी बीच युवक का अन्य और तीन दोस्त आ गया। उसके बाद चारों लड़कों की नीयत खराब हुई और डैम के बगल में सुनसान जगह पर ले जाकर नाबालिग से बारी बारी से दुष्कर्म किया है। नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुँचकर परिजनों को दी तो परिजनों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। उसके बाद घटना के करीब तीन से चार घन्टे बीच ही तीन आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। अन्य की भी गिरफ्तारी आज सुबह हो गई है।
वही एक और दुखद घटना रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की है यहाँ एक मजदूर की नाबालिग बेटी के में हुई , जहाँ एक पीड़िता साथ उसके पड़ोसी अमित कुमार ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी अमित को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमित कुमार पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था और उसने अपनी बुरी नियत से इस अपराध को अंजाम दिया।
What's Your Reaction?






