प्रशासक नगर निगम के द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत क्रियान्वित योजनाओ का निरक्षण किया गया।
नगर आयुक्त हजारीबाग प्रेरणा दीक्षित के द्वारा आज सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरक्षण किया गया।

हज़ारीबाग़ - जिला में प्लांट के निरक्षण के क्रम में प्रशासक द्वारा संवेदक को प्लांट केम्पस में पेड़-पौधे लगाने का निर्देश दिया गया, साथ ही मैक्सिकन ग्रास को विस्तृत क्षेत्र में लगाने का निर्देश दिया गया। इस प्लांट में सभी कार्य को 25/09/2023 से पूर्व पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रशासक ने वार्ड संख्या 5 में स्थित विकास नगर में बन रहे पी.सी.सी. पथ तथा वार्ड संख्या 27 स्थित खजांची तालाब के कार्य को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।
निरक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता तथा प्रधान सहायक उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






