सखी मंडल की महिलाओं का राज्य स्तरीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

Feb 11, 2024 - 17:28
 0

ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी (JSLPS) द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन तथा समूह की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के उ‌द्देश्य से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर सह महासम्मेलन का आयोजन हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में 12 फरवरी को 12:30 अपराह्न से कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में जिलेभर की महिला समूह की दीदियां भाग लेंगी।
राँची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट होगा, जिसे उसी समय प्रमंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में दिखाया जायेगा। 
इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु सम्मेलन स्थल पर स्टॉल भी लगाया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow