विज्ञान की दुनिया अब स्कूलों में - मोबाइल साइंस एग्जिबिशन वाहन
विज्ञान की जागरूकता को बढ़ाने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन वाहन का उद्घाटन उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा किया गया । ये वाहन गढ़वा जिले के अलग अलग स्कूल में जाकर विज्ञान के अलग अलग विषयों पर बच्चो कोजानकारी देगा।

गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने विज्ञान के प्रति बच्चो के बीच जागरूकता बढ़ने के प्रयास करते हुए कल मोबाइल साइंस एग्जिबिशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एक अनूठी पहल है जो श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र, भारत सरकार और झारखंड सरकार की साझेदारी से की गई है। वाहन गढ़वा जिले के अलग अलग विद्यालयों में जाकर विज्ञान की जानकारी बच्चो और वहां के शिक्षक को भी देगा। वाहन में कई विषयों पर एक्सिबिशन लगाए गए हैं, जो वीडियो के रूप में दिखाया जाएगा ,जिसमें चरखी प्रणाली, स्मार्ट ट्रक ,सीमेंट मिक्सर, स्मार्टफोन, सोलर सेल समेत अन्य भी शामिल हैं।
What's Your Reaction?






