झारखण्ड को मिली -विस्टाडोम कोच वाली ट्रैन
विस्टाडोम कोच वाली झारखंड की पहली ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया यात्रा के दौरान अब प्रकृति के मनोरम दृश्य आनंद ले ।

आज का दिन गिरिडीह के लोगो के लिए खास है क्योकि आज को झारखंड को 'विस्टाडोम' कोच से सुसज्जित पहली ट्रेन मिली। ट्रेन का उद्घाटन न्यू गिरिडीह स्टेशन से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। इसका मतलब यह है कि रांची - गिरिडीह जाने के लोग अब अब विस्टाडोम कोच अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इस कोच को न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस में शामिल किया जाएगा, जिसमें एक और विस्टाडोम कोच भी होगा। ट्रेन रांची पहुंचने से पहले जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हज़ारीबाग टाउन, बरकाकाना मेसरा और टाटीसिलवे से होकर गुजरेगी। विस्टाडोम कोच यात्रियों को मार्ग में प्राकृतिक सुंदरता का मनोरम दृश्य प्रदान करता है। ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे और विस्टाडोम कोच में 42 से 44 यात्री बैठ सकेंगे। इस ट्रेन की एक अनूठी विशेषता इसकी शानदार सीटें हैं जो 180 डिग्री तक घूम सकती हैं, जिससे यात्री किसी भी दिशा में दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
अन्नपूर्णा देवी ने ट्विटर पे लिखा
अदभुत! अविस्मरणीय! चिर प्रतीक्षित क्षण!
न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को रवाना किया।
आज के दिवस का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि गिरिडीह स्टेशन की स्थापना के डेढ़ सदी बाद गिरिडीह से खुलनेवाली यह पहली ट्रेन है।
अदभुत! अविस्मरणीय! चिर प्रतीक्षित क्षण!
न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को रवाना किया।
आज के दिवस का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि गिरिडीह स्टेशन की स्थापना के डेढ़ सदी बाद गिरिडीह से खुलनेवाली यह पहली ट्रेन है। pic.twitter.com/aduEBnp9mf — Annapurna Devi (@Annapurna4BJP) September 12, 2023
What's Your Reaction?






