पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है :हेमंत सोरेन
JMM के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर; अचानक अपने पिता की तबीयत खराब होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी।

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार; जल्द ही रांची लौटने की उम्मीद है
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की तबीयत अब स्थिर है वैसा अभी डॉक्टर ने कहा है वे अभी उनकी कड़ी निगरानी पे हैं वैसे उनका स्वास्थ्य सामान्य माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन में शिबू सोरेन को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। आपको बता दे की 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेने के बाद दिल्ली लौटते समय शिबू सोरेन की तबीयत ख़राब हो गई थी तो उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान हेमंत सोरेन उनके साथ ही थे और अपने पिता की सेहत को लेकर लगातार डॉक्टरों के संपर्क में रहे अपने पिता की हालत स्थिर होने का आश्वासन मिलने के बाद ही हेमंत सोरेन रांची लौट आए। लगभग 80 वर्ष के शिबू सोरेन राजनीति में सक्रिय रहते हैं, विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग भी लेते हैं और साथ साथ जनता को संबोधित करते हैं। कुछ महीने पहले उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था और सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके जल्द ही रांची लौटने की उम्मीद है.
What's Your Reaction?






