सुनहरा अवसर: NESTS शिक्षा क्षेत्र में 4062 रिक्तियों के लिए ESSE-2023 परीक्षा आयोजित करेगा
राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों में ईएमआरएस में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 30 जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक खुला है।

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS), EMRS के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। एनईएसटीएस ने हाल ही में 4062 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) -2023 के लिए अधिसूचना जारी की है।
इसके परिणामस्वरूप ईएमआरएस में शैक्षिक मानकों में सुधार के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन की स्थिति बनेगी।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30.06.2023 से शुरू हो गई है।
सीबीएसई के साथ समन्वय में NESTS, नीचे दी गई रिक्तियों के लिए EMRS में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की रिक्तियों को भरने के लिए OMR आधारित (पेन-पेपर)" मोड में ESSE-2023 का आयोजन कर रहा है:
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 से शुरू हो गई है।
पद |
रिक्तियां |
प्रधानाचार्य |
303 |
पीजीटी |
2266 |
अकाउंटेंट |
361 |
जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) |
759 |
लैब अटेंडेंट |
373 |
कुल |
4062 |
प्रत्येक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है: emrs.tribal.gov.in
राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों में ईएमआरएस में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 30 जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक खुला है।
What's Your Reaction?






