झारखंड में BJP की सरकार बनते ही दुर्गा सोरेन की मौत की जांच को बनेगी टीम- सीता सोरेन

Apr 5, 2024 - 17:30
 0
झारखंड में BJP की सरकार बनते ही दुर्गा सोरेन की मौत की जांच को बनेगी टीम- सीता सोरेन
झारखंड में BJP की सरकार बनते ही दुर्गा सोरेन की मौत की जांच को बनेगी टीम- सीता सोरेन

झारखंड के दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता सोरेन शुक्रवार को जामताड़ा पहुंची। जामताड़ा में कार्यकर्ता के साथ बैठक के दौरान सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही, उनके स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन की मौत की जांच के लिये कमिटी  बनाया जाएगा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो को अपने खून पसीने से सींचने वाले उनके पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का अपमान उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है  उन्होंने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की सीता सोरेन ने कहा कि उन्होंने परिवार में कई बार इस बात को उठाया, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया कहा कि मैंने परिवार में दर्द और पीड़ा सहते हुए अपनी बच्चियों का लालन-पालन किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन की सरकार ने राज्य को केवल भ्रष्टाचार दिया है भ्रष्टाचार से राज्य का सिर झुक गया है राज्य का मान सम्मान गिरा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow