झारखण्ड को मिला एक और वंदेभारत एक्सप्रेस जानें मार्ग और समय
रांची-हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस 24 सितंबर से शुरू हो रही है। जानें इस ट्रेन के मार्ग, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

रेलमंत्री के अपने वादे को पूरा करते हुए झारखण्ड को एक और वंदेभारत ट्रेन दिया। ये ट्रेन 24 सितंबर से रांची-हावड़ा शुरुआत हो रही है। रांची रेलमंडल में इस ट्रेन की तैयारी जोरों पर है। इस ट्रेन का उद्घाटन रांची स्टेशन से होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ऑनलाइन माध्यम से शुरू करेंगे। वर्तमान में इस ट्रेन के परिचालन के लिए दो मार्ग पर विचार किया जा रहा है। यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होकर 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी और दोपहर 3:30 बजे हावड़ा से चलकर रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी।
What's Your Reaction?






