भारत माला परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण
भारत माला परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण

- उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण
- भारत माला परियोजना अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन में निर्माण कार्य में तेजी लाने का संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश
- रुक्का डैम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु अंचल अधिकारी ओरमांझी को भूमि चयन हेतु निर्देश
रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को भारत माला परियोजना के अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारत माला परियोजना, अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी ओरमांझी, विजय केरकेट्टा, सड़क निर्माण कर रही कंपनी P.R.A. इंडिया के अधिकारी, भारत माला कानूनगो, केके वर्मा, सीपीएम मोहन मिश्रा, जीएम NHAI और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा भारत माला परियोजना अंतर्गत गोला ओरमांझी सेक्शन के निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले चारु मौजा पहुँचे। यहाँ उन्होंने सड़क निर्माण कार्य देख कर निर्माण कार्य ससमय पूरा कराने के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारत माला एवं संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा होने की दिशा में कार्य करें।
चारु मौजा के जोबला में संबंधित अधिकारियों द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एनएचआई एवं अतरिक्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तेजी से करते हुए इसे ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें एवं मुआवजा राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराएं।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा निरीक्षण के क्रम में गेतलसूद एवं रुक्का डैम भी गए। उन्होंने कहा कि यहाँ पर्यटन की असीम संभवनाएं हैं। यहाँ टूरिज्म कॉम्प्लेक्स (रिसॉर्ट) निर्माण करा कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। जो आस-पास के लोगों को रोजगार सृजन कराने में मदद करेगा। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ओरमांझी ने बताया कि 5 एकड़ भूमि रुक्का डैम में उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसपर उपायुक्त राँची ने निर्देश दिया कि जल्द भूमि चयन कर उपलब्ध कराएं ताकि निर्माण संबंधित प्रस्ताव सम्बंधित विभाग को भेज कर इसे शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा सके।
What's Your Reaction?






