मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के साथ बैठक कर आगामी जन्मोत्सव और दही हांडी प्रतियोगिता पर चर्चा की। उन्हें 6 सितंबर, 2023 को मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 6 सितंबर 2023 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया.मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति रांची के मुख्य संरक्षक श्री राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष श्री विनोद गोप, संरक्षक श्री कुमार राजा, उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राहुल गौतम एवं श्री अर्जुन गुप्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






