करवा चौथ 2023: क्या है शुभ योग और चन्द्रमा की टाइमिंग
करवा चौथ 2023 तीन शुभ योगों का समय है। त्योहार के महत्व, पूजा समय और चंद्रोदय कार्यक्रम की देखे।

करवा चौथ, वह त्योहार जहां विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और पति के उन्निति के लिए व्रत रखती हैं, इस साल 1 नवंबर को मनाया जाएगा ।
करवा चौथ 2023 की शोभा बढ़ाने वाले तीन महत्वपूर्ण योग हैं शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और परिघ योग। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:32 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह 4:34 बजे तक रहेगा। परिघ योग दोपहर 2:05 बजे तक रहेगा, उसके बाद शिव योग शुरू हो जाएगा और अगले दिन तक रहेगा। साथ ही इस दिन मृगशिरा नक्षत्र भी रहेगा।
टाइमिंग क्या है ?
करवा चौथ मुहूर्त: पूजा का शुभ समय 1 नवंबर को शाम 5:44 बजे से शाम 7:02 बजे तक रहेगा
चंद्रोदय का समय: चंद्रमा 1 नवंबर को रात 8:26 बजे दिखाई देने की उम्मीद है।
कैसे करे पूजा
सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना है घर और मंदिर की सफाई करें ,सभी देवताओं की पूजा करना करवा चौथ व्रत का संकल्प लेना न भूले । शाम के शुभ मुहूर्त में करवा चौथ व्रत कथा का पाठ करें। चंद्रमा की पूजा करें चंद्रमा को देखने के बाद उसे जल अर्पित करें। उसके बाद अपने पति को छलनी से देखें और उनकी आरती करें। इसके बाद पति, पत्नी को पानी पिलाता है और व्रत का समापन होता है।
करवा चौथ का व्रत प्रेम, समर्पण और विश्वास का त्योहार है। तीन योगों के अतिरिक्त आशीर्वाद के साथ, यह वर्ष व्रत रखने वालों के लिए आध्यात्मिक रूप से और भी अधिक समृद्ध होने का भी कार्य करता है।
What's Your Reaction?






