मोरहाबादी मैदान में जन्माष्टमी उत्सव: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति।
रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव और दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भाग लिया। उन्होंने भक्तजनों के उत्साह की प्रशंसा की और जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राज्य वासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खराब मौसम और बारिश के बावजूद यहां उपस्थित भक्तजनों का उत्साह श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा - मैं यहां उपस्थित सभी भक्तजनों का इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु धन्यवाद देता हूं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुझे भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिला है। आज देश और देश के बाहर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहै है। आज के इस पावन अवसर पर राज्य के भीतर कई जगहों पर बड़ी समूहों द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, भगवान श्री कृष्ण के भक्तजन अपने-अपने घरों पर भी इस पर्व को काफी श्रद्धापूर्वक मना रहे हैं। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मैं राज्य एवं देशवासियों को अपनी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले वर्षों में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी कार्यक्रम और मजबूती और उत्साह के साथ हम सभी लोग मनाएंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।
What's Your Reaction?






