भारत (रांची) में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स सेमिनार कोर्स का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी रांची के खेलगांव में इस वर्ष 5 जून से 10 जून तक अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स सेमिनार कोर्स का आयोजन होना है। भारत को इसकी पहली बार मेजबानी मिली है और रांची में इसके आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसके सफल आयोजन को लेकर झारखंड सरकार भागीदार बने। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में वर्ल्ड ताइक्वांडो मास्टर्स यूनियन के फाउंडर प्रेसिडेंट ग्रैंड मास्टर की हांग किम, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री फिरोज अहमद, जेनरल सेक्रेटरी श्री प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के श्री संजय शर्मा, ग्रैंड मास्टर- मुंबई श्री परवेज खान, ग्रैंडमास्टर- दिल्ली श्री अनिल ठाकुर, ग्रैंडमास्टर- ओडिशा श्री मनमोहन भांजा और ग्रैंड मास्टर- कर्नाटक श्री तिरुमल शामिल थे।
What's Your Reaction?






