अवैध महुआ हड़िया रैकेट का भंडाफोड़ , गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री कराते थे।
गरीब आदिवासी महिलाओं से महुआ हड़िया की अवैध निर्माण और बिक्री करवाने वाले दो रैकेट का खुलासा आज सरकारी अधिकारीयों ने किया है इस अवैध व्यापार के निर्माण को ध्वस्त किया और FIR की दर्ज कर लिया है।

अवैध महुआ हड़िया निर्माण कर गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री करानेवाले रैकेट का भंडाफोड़
उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार की गयी कार्रवाई
नामकुम प्रखंड के चंदाघासी में जिला आबकारी टीम ने 02 अवैध चुलाई अड्डों को किया ध्वस्त
800 Kg जावा महुआ और 140 लीटर शराब जब्त, संचालक के खिलाफ FIR
शालीमार बाग, हटिया और विधानसभा के पास गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री कराता था रैकेट
===========================
अवैध तरीके से महुआ हड़िया निर्माण कर गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री करानेवाले रैकेट के खिलाफ आज दिनांक 04 अगस्त 2023 को नामकुम प्रखंड के चंदाघासी में जिला आबकारी टीम द्वारा छापेमारी की गयी। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने 02 अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त कर दिया।
800 Kg जावा महुआ और 140 लीटर शराब जब्त, संचालक के खिलाफ FIR
रांची एयरपोर्ट के पीछे चंदाघासी ग्राम में अवैध तरीके से चल रहे अड्डे को ध्वस्त करते हुए जिला आबकारी टीम ने 800 किलोग्राम जावा महुआ और 140 लीटर चुलाई शराब जब्त किया। साथ ही उत्पाद अधिनियम के तहत संचालक पर एफआईआर भी किया गया है।
गरीब आदिवासी महिलाओं से करायी जाती थी बिक्री
रैकेट अवैध तरीके से महुआ हड़िया निर्माण कर गरीब आदिवासी महिलाओं से बिक्री कराता था। यह रैकेट शालीमार बाग, हटिया और विधानसभा के आसपास गरीब आदिवासी महिलाओं के माध्यम से हड़ियाा बिक्री करा रहा था। कुछ महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत लाभ दिलाते हुए आजीविका के वैकल्पिक साधन उपलब्ध करा कर सम्मानजनक जीविका से जोड़ा भी गया। इसके बावजूद उक्त क्षेत्र में हड़िया बिक्री बढ़ती जा रही थी। गहनता से जांच में ये बात सामने आयी कि आदिवासी महिलाओं से हड़िया बिक्री कराने के पीछे रैकेट काम कर रहा है। इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई गयी, जिसमें दो अवैध अड्ड़ों को ध्वस्त कर दिया गया और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?






