रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ के रूट में बदलाव कई ट्रेन रद्द
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ के मार्ग में बदलाव किया गया है। स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है

रांची: अगर आपकी ट्रेन से कही जाने का सोच रहे है तो सतर्क रहे क्योकि रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को महत्वपूर्ण मार्ग परिवर्तनों के बारे में जानकारी होना चाहिए। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब अलग - अलग दिनों में अलग-अलग रूट से होकर गोमो से होकर जाएगी । साथ ही रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के रूट में भी बदलाव किया गया है।
धयान दे
1 और 8 नवंबर को 20408 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस डेहरी ऑन सोन, गया, गोमो और राजाबेरा के रास्ते चलेगी.
2 और 9 नवंबर को 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस राजाबेरा, गोमो, गया और डेहरी ऑन सोन से होकर गुजरेगी.
12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस 27, 30 और 31 अक्टूबर और 3, 6, 7 और 10 नवंबर को गढ़वा रोड, चोपन और चुनार के रास्ते चलेगी।
12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस 29, 31 अक्टूबर और 2, 5, 7 और 9 नवंबर को चुनार, चोपन और गढ़वा रोड के रास्ते चलेगी।
इसके अलावा, कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है:
27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03311 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल गढ़वा रोड और डेहरी ऑन सोन के बीच रद्द रहेगी
इसी तरह, 03312 डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल इसी अवधि के दौरान डेहरी ऑन सोन और गढ़वा रोड के बीच संचालित नहीं होगी।
03341 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर स्पेशल 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक गढ़वा रोड और डेहरी ऑन सोन के बीच रद्द
03342 डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल भी इन्हीं तिथियों के दौरान डेहरी ऑन सोन और गढ़वा रोड के बीच रद्द
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ये बदलाव पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण हैं।
What's Your Reaction?






