अब बुध ग्रह पर भी जीवन संभव, नमकीन ग्लेशियर के मिले प्रमाण, नासा का दावा- यह पृथ्वी से अलग

सूर्य के सबसे करीब कहे जाने वाले बुध ग्रह पर जीवन हो सकता है। नासा के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। हालांकि, अब तक माना जा रहा था कि सूर्य के करीब होने के कारण इसका क्षेत्र झुलसा देने वाला भरा होगा।
मर्करीस हिडन पास्ट
पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं के खुले आयाम
वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रहों के विकास की हमारी समझ और पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं के नए आयाम खोलने का काम किया है। अध्ययन के प्रमुख लेखक एलोक्सिस रोड्रिगेज ने कहा कि एक शोध में प्लूटो में नाइट्रोजन के ग्लेशियरों की उपस्थिति पाई गई थी। इससे पता चलता है कि सौरमंडल में बहुत ही गर्म और बहुत ही ठंडे माहौल में भी ग्लेशियर बन सकते हैं। इससे सौरमंडल में बहुत सारे स्थानों पर जीवन की उम्मीद भी बनती है।
एक अरब वर्षों से समेटे हैं पदार्थ
बुध के ग्लेशियर पृथ्वी के ग्लेशियर से अलग हैं। यह गहरी समृद्ध परतों में निकले हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि उनका मॉडल इसी बात की मजबूती से पुष्टि करता है कि इसमें नमक के प्रवाह ने इन ग्लेशियरों को पैदा किया होगा। इसके बाद ये जम कर एक अरब वर्षों से ही उड़ने वाला पदार्थ अपने अंदर समेटे रहे होंगे।
What's Your Reaction?






