Ranchi News फिर से बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी का भी रहा साथ जाने और क्या क्या हुआ पुरे दिन
श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। माननीय राज्यपाल श्री सी . पी . राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
पत्नी कल्पना सोरेन का भी रहा साथ
जब से मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया था उसके बाद से ही उनकी पत्नी ने पार्टी का कमान संभाला लिया और पार्टी को एक मजबूती प्रदान की और साथ में चुनाव भी जीता और प्रदेश में महिला नेता के रूप में अपने आप को स्थापित भी करके दिखा दिया।
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
बिरसा चौक, रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा- सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज सिदो- कान्हू उद्यान, मोरहाबादी, रांची में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?






