बिगड़ सकता है स्वास्थ ख्याल रखे

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकतर जिलों में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। रांची में आज तेज धूप खिली रही। आने वाले 5 दिनों में पारा 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है। वहीं कल आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को मौसम में बदलाव दिख सकते है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में मेघ बरस सकते है। लेकिन इसके लिए किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
What's Your Reaction?






