लोहरदगा में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदर्शित
अनुमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा ने कहा कि यह आयोजन झारखंड में हो रहा है। एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों का रांची आना प्रारंभ हो गया है। आज हम लोग लोहरदगा में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदर्शित की गई है

उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां द्वारा संयुक्त रूप से आज रविवार को नगर भवन लोहरदगा में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। ज्ञात हो कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 का आयोजन रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है। दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग लेंगीं। इस बाबत ट्रॉफी का टूर झारखंड के 24 जिलों में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य हॉकी प्रेमियों को इस प्रतियोगिता के बारे जानकारी उपलब्ध कराना और आयोजन को सफल बनाने का है।
What's Your Reaction?






