ISIS (इस्लामिक स्टेट) का झारखंड कनेक्शन
इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का झारखंड से संबंध उजागर हुआ। दिल्ली पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से अधिकतर का झारखंड से संबंध है। रांची की एनआईए टीम जांच में जुटी है।

रांची: आतंकी संगठन 'इस्लामिक स्टेट' का झारखंड गढ़ बनता जा रहा है हाल गिरफ्तार आतंकियों का झारखंड से जुड़ाव का सीधा संबंध आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो हजारीबाग और गढ़वा के रहने वाले हैं। तीसरे आतंकी का भी झारखंड से संबंध है। जुलाई में लोहरदगा से एक और आतंकी गिरफ्तार हुआ था।
दिल्ली से गिरफ्तार तीन आतंकियों में मो शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा: इसकी गिरफ्तारी दिल्ली के जैतपुर से हुई। वह झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है। मोहम्मद रिजवान इसकी गिरफ्तारी लखनऊ से हुई। यह झारखंड के गढ़वा शहर का रहने वाला है। और मोहम्मद अरशद शामिल हैं इसकी गिरफ्तारी लखनऊ से हुई। यह झारखंड के गढ़वा शहर का रहने वाला है। इनमें से शाहनवाज की तलाश पहले से ही चल रही थी।
रांची की एनआईए टीम इन आतंकियों को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है और जुलाई में गिरफ्तार फैजान से इनके कनेक्शन की जांच करेगी।
दिल्ली से गिरफ्तार तीन आतंकी: मो शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा, मो रिजवान अशरद और मो अरशद वारसी ने त्योहारों में आतंक फैलाने की योजना की थी पुलिस की जांच में सामने आया है।
What's Your Reaction?






