Jharkhand Weather: आज कहीं कहीं छाया रहेगा घना कोहरा, IMD की ओर से जारी किया गया येलो अलर्ट; 10 जनवरी को इन जिलों में होगी वर्षा
रांची में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 10 जनवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू गढ़वा चतरा कोडरमा लातेहार और लोहरदगा में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी को कोहरा या धुंध का असर देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं वर्षा हुई जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 8 और 9 जनवरी को राजधानी में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
वहीं 10 जनवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। जबकि 11 जनवरी को कोहरा या धुंध का असर देखने को मिलेगा। यह भी बताया गया कि 8 जनवरी को कहीं कहीं घना कोहरा छाया रहेगा और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बोकारो में दिनभर छाया रहा कोहरा
वहीं बादल छाए रहने के कारण रांची के न्यूनतम तापमान में कुछ खास अंतर दर्ज नहीं किया गया है। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद कहते हैं कि आसमान से बादल छंटने के बाद एक बार फिर ठंड का असर बढ़ेगा।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं वर्षा हुई जबकि राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां और निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में दिनभर कोहरा छाया रहा।
सबसे अधिक वर्षा 2.2 मिमी कोडरमा के परसाबाद में रिकॉर्ड की गई। जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का ही रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 20.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ऐसा रहेगा राजधानी व राज्य का मौसम
8 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा
9 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा
10 जनवरी : आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा
11 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
What's Your Reaction?






