दक्षिण से भाजपा को बड़ा झटका
AIADMK ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका। AIADMK के समर्थकों का जश्न

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा। तमिलनाडु की प्रमुख राजनीतिक पार्टी में से एक AIADMK ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA ) से अपने गठबंधन तोड़ दिए हैं।
AIADMK के समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया तथा पटाखे भी फोड़े। पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस निर्णय की घोषणा की। पार्टी की ओर से इस निर्णय का कारण बताया गया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अन्नादुराई और जयललिता की आलोचना की थी।
बैठक में AIADMK के शीर्ष पदाधिकारियों, जिला सचिवों, विधायकों और सांसदों ने हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी मुनुसामी ने बताया कि यह निर्णय पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और आकांक्षाओं का को लेकर किया गया है और पार्टी इसका सम्मान करती है।
What's Your Reaction?






