असम के मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार पर हमला - गाँधी टाइटल को हड़पा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार द्वारा 'गांधी' नाम के इस्तेमाल पर सवाल उठाए; G 20 शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिवंगत प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 'गांधी' उपाधि के इस्तेमाल की करने पे सवाल किया है । गुवाहाटी में चल रहे भाजपा महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार को 'डुप्लिकेट्स का सरदार' करार दिया। वे यही तक नहीं रुके उन्होंने गांधी परिवार पर देश को बांटने की दिशा में काम करने का आरोप भी लगाया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 'गांधी' उपाधि छोड़ने का विनती की । उन्होंने भारत को वैश्विक नेता बनाने के लिए पीएम मोदी की प्रतिबद्धता पर बल और महिला सशक्तिकरण पर उनके प्रकाश प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की अभी देश में महिला बहुत आगे बढ़ रही है और देश के विकास में महिला का योगदान बहुत है
What's Your Reaction?






